फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रामीणों ने गोल खातों की जमीन बेचने का लगाया आरोप

Mon, 05 Oct 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से की शिकायत, बाहरी लोगों को जमीन बेचने का मामला
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमलना मल्ला में कुछ लोगों पर सामूहिक (गोल खाते) जमीन बाहरी लोगों को बेचने का आरोप लगाया है। सोमवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ व्यक्तियों की ओर से बाहरी लोगों को भूमि बिक्री के मामले सामने आए हैं। जानकारी होने पर पता चला कि बेची जा रही भूमि सामूहिक की है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित हिस्सेदारों को इसकी जानकारी मिलने तक उनकी हिस्सेदारी की भूमि भी कथित तौर पर विक्रय हो चुकी होती है। इससे गांव में आपसी भाईचारे का माहौल प्रभावित होने के साथ ही विवाद की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि यदि ऐसे मामलों का समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो भविष्य में भूमि के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद बढ़ सकता है। उन्होंने एसडीएम से संबंधित प्रकरण की जांच कराने, भूमि की स्थिति की जानकारी जुटाने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद गौड़, सोम प्रकाश गौड़, भारत मोहन गौड़, अरविंद कुमार गौड़, चंद्रमोहन गौड़, सतीश चंद्र गौड़, अनिल गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें