फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लंका छोड़ राम की शरण में गए विभीषण, राम ने किया राजतिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित रामलीला के नौवें दिन के मंचन में श्रीराम के जयकारे लगे। वहीं इंद्रजीत मेघनाद की दमदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नगर क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना देवी सरस्वती जग कल्याणी... से हुई। सरस्वती की भूमिका में वैभवी ममगाईं और भाव नृत्य में पावनी बहुगुणा ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं रावण की अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद और सीता का श्रीराम को याद करना, सीता-हनुमान भेंट, अशोक वाटिका हनुमान द्वारा तहस नहस, मेघनाद-हनुमान युद्ध काफी रोमांचक रहा। दर्शकों ने मंदोदरी-रावण संवाद, विभीषण रावण से संवाद करते हुए कहते हैं इस जगह से निकलना तो क्या चीज है, मैं खुशी से यहां से किनारा करूं..., रास्ति के लिए जाए गर जान भी, तो मैं इसका भी देना गवारा करूं...और फिर विभीषण का लंका छोड़ श्रीराम की शरण में जाना की प्रस्तुतियाें को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें