कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए, यहां से वे पुतले के साथ लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे और पुतला जलाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर एक हिंदू लड़की की शादी एक मुस्लिम लड़के के साथ की जा रहा है। यह मामला इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। कहा कि यह मामला देवभूमि उत्तराखंड और हिंदू समाज के लिए शर्मनाक है। इसका हिंदू समाज के ऊपर गलत प्रभाव पड़ेगा।
पुतला दहन करने वालों में बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री कुलदीप, विहिप के धर्म प्रसार गढ़वाल संभाग के संगठन मंत्री अवधेश, विहिप के जिलाध्यक्ष विपिन फूल, जिला सह मंत्री सचिन नेगी, जिला संयोजक मनोज शाह, नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विक्रांत, मनदीप, सुनील गोयल, राजेश, रविंद्र, पार्षद सौरव नौटियाल, नितिन, गिरीश, मनीष, राजदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार