नगर निगम कोटद्वार में पुलिस अब बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ाने वालों का चालान करने के साथ ही उनके वाहन भी सीज करेगी।
एसआई भावना भट्ट ने बताया कि लोगों में कोरोना का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। वे बिना वजह सड़कों पर वाहन दौड़ाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। बुधवार को ऐसे 317 लोगों का चालान किया गया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अब बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के चालान के साथ उनके वाहन भी जब्ज किए जाएंगे। संवाद