फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उत्तरकाशी में सब्जियों के दाम बेलगाम

Wed, 22 Jul 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रेट लिस्ट मनमानी वसूली का आरोप
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बरसात के दौरान गंगोत्री हाईवे सहित जिले की कई प्रमुख सड़कें बार-बार बंद होने का असर अब सब्जी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आपूर्ति प्रभावित होने से उत्तरकाशी में सब्जियों और फलों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानदार बिना रेट लिस्ट लगाए मनमाने दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी कृष्णा राणा और राजेंद्र ने बताया कि जब वे सब्जी खरीदने मंडी पहुंचे तो अधिकांश दुकानों पर सब्जियों के दाम पहले की तुलना में काफी अधिक मिले। महंगाई का कारण पूछने पर दुकानदारों ने अलग-अलग तर्क दिए और कहा कि हर दुकानदार अपने हिसाब से कीमत तय कर रहा है।
विज्ञापन

मंडी में अधिकांश दुकानों पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं थी जिससे ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बाजार में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो, ककड़ी 80 से 100 रुपये प्रति किलो, पपीता 100 रुपये प्रति किलो, आम 80 रुपये प्रति किलो, सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 80 रुपये दर्जन और संतरा 250 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। कई सब्जियों और फलों के दाम बीते दिनों की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने प्रशासन से बाजार में नियमित निरीक्षण कराने, सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने और मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जल्द ही दुकानों का निरीक्षण कर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें