फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र भक्ति का प्रतीक हैं वीरांगना तीलू रौतेली : ऋतु खंडूड़ी

Wed, 28 Jan 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीलू रौतेली चौक में उनकी भव्य प्रतिमा के लोकार्पण पर बोलीं विस अध्यक्ष
विज्ञापन

कोटद्वार। तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से नगर के तीलू रौतेली चौक में स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का लोकार्पण बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। संस्था की ओर से करीब दो लाख की लागत से बीच चौराहे में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
बुधवार को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली नारी शौर्य, आत्म सम्मान एवं राष्ट्र भक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की ऐसी प्रेरक गाथा है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल कोटद्वार की पहचान बनेगी, अपितु उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तीलू रौतेली के अद्वितीय पराक्रम, सामाजिक योगदान एवं ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, सतीश गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, तीलू रौतेली विचार मंच की अध्यक्ष बीना रावत, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, सचिव महेंद्र सिंह गोरला, उपसचिव श्रुति रावत, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, कमला रावत, याश्नी रावत, सतेंद्र सिंह रावत, यशवंत सिंह, धनेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें