फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी

Mon, 28 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
संस्‍ककृ‌ितति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति से अवगत कराया। स्कूल में 25 वर्षों से बेहतर शैक्षणिक सेवाएं देने के लिए छह शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को पदमपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का गढ़वाल मंडल के एडिशनल कमिश्नर हरक सिंह रावत और गढ़वाल और बिजनौर के विशप जॉन वाडाकल ने शुभारंभ किया। एडिशनल कमिश्नर ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने पर जोर डाला। विशप जॉन वाडाकल ने कहा कि बच्चों को गुुणवत्ता परक, संस्कारवान शिक्षा अनुशासन से ही समाज को सुधारा जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर संध्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बार स्कूल बैंड ने अपनी धुनों से दर्शकों को झुमाया। भरत नाट्यम नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। गढ़वाली लोक नृत्य ने लोगों को अपने गांव के खेत खलिहानों की याद दिलाई।  विशप हाउस के प्रबंधक फादर जॉन चकनट, विद्यालय के प्रबंधक फादर टीजे जोस ने दर्शकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका अंजनी प्रदीप सिंह, दीपमाला, परवेश, नूतन जोशी, मोनीशा पुंडीर, हिमानी, शिवांगी, अनीता, सुनीता थपलियाल, आभा बडोला व प्रेमलता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें