पौड़ी। बीजीआर परिसर पौड़ी में हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत शिक्षाविदों व छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषा के विकास, उत्थान व आधुनिक दौर में हिन्दी के लिए चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
कला संकाय के हिन्दी विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषण व स्वरचित कविता पाठ के माध्यम से राजभाषा हिन्दी के बहुआयामी पहलुओं पर रोशनी डाली। वर्तमान परिपेक्ष में समृद्ध होगी हिन्दी विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शीतल ने प्रथम, अनुष्का व आयुष काला द्वितीय जबकि अंजली देशवाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता पाठ में मानसी ने पहला, सलोनी ने दूसरा व रिषिका ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका उनियाल प्रथम, सृष्टि भंडारी द्वितीय जबकि मिनाक्षी व सलोनी तृतीय रही। रंगोली में दुर्गा ने पहला, अंकिता नेगी द्वितीय व सृष्टि भंडारी तृतीय रहीं। जबकि रिचा व कुमकुम ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस मौके पर प्रो. अनूप पांडे, प्रो. पूनम बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ल्हामु दुब्का और डॉ. आशा बिष्ट निर्णायक रहे।