कोटद्वार। पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के दूरस्थ इलाके में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरकालेज की छात्रा वंशिका अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कला वर्ग में 95.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और विकासखंड का नाम रोशन किया है। वंशिका आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है। उसके पिता सौंरभ अग्रवाल इसी विद्यालय में एलटी शिक्षक हैं जबकि माता चित्रा अग्रवाल गृहिणी हैं। वंशिका बताती है कि नियमित पढ़ाई की बदौलत उसने यह अंक प्राप्त किये है। संवाद
फोटो समाचार