फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूयूएसडीए की लापरवाही आमजन पर पड़ रही भारी

Sat, 12 Sep 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए महीनों पहले खोदी गई सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। बरसात में मिट्टी बहने से सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं जबकि कई मार्ग पगडंडी में तब्दील हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद खस्ताहाल संपर्क मार्गों की सुध नहीं लिए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


केस-1
डिग्री कॉलेज मार्ग सात माह से बदहाल

डिग्री कॉलेज संपर्क मार्ग पर यूयूएसडीए ने करीब सात माह पूर्व पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदाई की थी। लाइन बिछाने के बाद अभी तक डामरीकरण नहीं हुआ है। वन विभाग की आवासीय कॉलोनी से पीजी कॉलेज के मुख्य गेट और कावेंट के किंडरगार्डन स्कूल तक मार्ग बदहाल है। इस मार्ग से पीजी कॉलेज, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और किंडरगार्डन स्कूल के छात्र-छात्राएं आवाजाही करते हैं। साथ ही निजी नर्सिंग होम होने से मरीजों और तीमारदारों की भी आवाजाही रहती है।

केस-2
बालासौड़-ब्रह्मपुरी मार्ग पर बने गड्ढे

खुशी वेडिंग प्वाइंट से बालासौड़ के ब्रह्मपुरी को जोड़ने वाले मार्ग पर भी पेयजल लाइन बिछाने के बाद डामरीकरण नहीं हुआ। इससे सिताबपुर, बालासौड़ और ब्रह्मपुरी के लोगों को देवी रोड तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। नागरिक मंच के महासचिव अतुल भट्ट ने बताया कि शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। बरसात में मिट्टी बहने से गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


केस-3
मानपुर-बेलाडाट मार्ग का आधा हिस्सा ही सुधरा

मानपुर चौराहा-बेलाडाट संपर्क मार्ग पर भी पेयजल लाइन के लिए खोदाई की गई थी। मार्ग के आधे हिस्से की लोनिवि ने लॉकिंग टाइल्स से मरम्मत कर दी है, लेकिन शेष हिस्सा अब भी बदहाल है। इस मार्ग से शिवपुर, मानपुर, लालपुर, ध्रुवपुर और सत्तीचौड़ के लोग आवाजाही करते हैं। दुकानों के आगे गड्ढों में बरसाती पानी जमा होने से ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। इससे जलजनित रोगों का खतरा भी बना हुआ है।
.

मानपुर चौराहा-बेलाडाट चौराहा मार्ग के अवशेष हिस्से का निर्माण लोनिवि की ओर से कराया जा रहा है। खुशी वेडिंग प्वाइंट से ब्रह्मपुरी मार्ग नगर निगम से स्वीकृत हो चुका है। पार्षद का पत्र भी मिल गया है। डिग्री कॉलेज संपर्क मार्ग को दिखवाया जा रहा है। जल निगम स्टोर-बीईएल रोड संपर्क मार्ग की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, सहायक अभियंता, यूयूएसडीए कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें