फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 24 से गढ़वाल में निकलेगी कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा

Mon, 19 Oct 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली जा रही उत्तराखंड न्याय यात्रा 24-25 अक्तूबर को चौबट्टाखाल, यमकेश्वर, कोटद्वार और लैंसडौन विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता और गढ़वाल जनपद के नवनियुक्त प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि यात्रा में विधायक विक्रम सिंह नेगी और लखपत बुटोला भी शामिल होंगे। 22 अक्तूबर को बदरीनाथ से शुरू होने वाली न्याय यात्रा 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सतपुली, दोपहर दो बजे दुगड्डा और शाम चार बजे कोटद्वार पहुंचेगी। 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे यात्रा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बीरोंखाल विकासखंड मुख्यालय पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें