फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राम जन्म लीला देख श्रद्धालुओं ने की श्रीराम की जयकार

Sun, 21 Jun 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकी महिला शक्ति समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे हुआ मनमोहक मंचन
विज्ञापन

कोटद्वार। जानकी महिला शक्ति रामलीला मंचन समिति की ओर से ध्रुवपुर में चल रही रामलीला इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी है। महिलाओं की ओर से संचालित इस अनूठे आयोजन ने दर्शकों का स्नेह प्राप्त किया है। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने राम जन्म लीला का मंचन किया। राम का जन्म होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
रामलीला मंचन के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी गीता देवी ने किया। उन्होंने समिति की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की ओर से रामलीला का मंचन सांस्कृतिक संरक्षण के साथ ही महिला सशक्तीकरण का भी सशक्त उदाहरण है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष माया रावत, सचिव अजीता रावत और कोषाध्यक्ष आशा थपलियाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बेबी भारद्वाज, गोदा रावत, उपाध्यक्ष मीनाक्षी केष्टवाल, व्यवस्थापक बागेश्वरी ध्यानी, सुनीता नेगी, सरोज भंडारी, सोनी कुगशाल, अनीता जखमोला और सुशीला सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें