फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबट्टाखाल विस में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य : महाराज

Mon, 25 May 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में बोले कैबिनेट मंत्री, 30 दिव्यांग प्रमाणपत्र हुए जारी, 165 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। ब्लॉक मुख्यालय बीरोंखाल में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। बहुउद्देशीय शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य शिविर में 165 मरीजों की जांच की गई और 30 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र मिले।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि बेदीखाल-जोगीमढ़ी और रसिया महादेव पेयजल योजनाओं को 41 करोड़ 57 लाख 36 हजार रुपये मिले। इनसे 75 गांवों को लाभ होगा और 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत 21 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपये की 50 योजनाएं स्वीकृत हुईं। जल संस्थान ने 18 करोड़ 75 लाख रुपये की 42 योजनाओं को मंजूरी दी। लोक निर्माण विभाग ने 53 किलोमीटर के 15 मोटर मार्गों को स्वीकृति दी। ग्राम्य विकास विभाग ने 22 करोड़ 40 लाख रुपये से चार मोटर मार्गों का निर्माण किया। इसके अतिरिक्त 18 किलोमीटर लंबाई के चार अन्य मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, जिला पंचायत सदस्य अनूप पटवाल, रजनी रावत, शांति देवी, ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य प्रेम सिंह नेगी, बदरी-केदार मंदिर समिति की सदस्य नीलम पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकगायक सौरभ, पूनम और महिमा के गीतों पर झूमे दर्शक
सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका पूनम सती, महिमा उनियाल और लोक गायक सौरभ मैठाणी ने प्रस्तुति दी। देव क्रिएशन ग्रुप, श्यामलाल और सोनिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ब्रह्म कमल सांस्कृतिक दल ने चक्रव्यूह महाभारत (अभिमन्यु लीला) प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें