फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे टैंपो व ई-रिक्शा

Wed, 04 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ रेलवे कड़े कदम उठाएगा। फिलहाल स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग के बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार होने के बाद से ई-रिक्शा और टैंपो चालकों ने अनाधिकृत रूप से स्टेशन परिसर में वाहनों को काफी देर तक खड़ा करना शुरू कर दिया था। सिंगल रेल लाइन पर रेलवे स्टेशन से तीन पैसेंजर ट्रेनों और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। नजीबाबाद से इन ट्रेनों के कोटद्वार पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में बाइकों, कारों, ई-रिक्शाओं, टैंपो आदि वाहनों का जमघट लग रहा था। इससे रेलवे स्टेशन पर आवाजाही करने में आम यात्रियों के अलावा रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वाहन संचालकों को मौखिक रूप से चेतावनी देने के बावजूद कोई सुधार नहीं होने पर रेलवे ने अब स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग के बोर्ड लगा दिए हैं। अब रेलवे पुलिस एक्शन मोड में नजर आएगी। स्टेशन परिसर में टैंपो, ई-रिक्शा, कार आदि वाहन खड़े कर जाने वालों के चालान कर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने बताया कि अभी पार्किंग का अनुबंध नहीं हुआ है। इसके बाद ही पार्किंग में वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें