फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देवी मंदिर चौराहे पर यूकेडी ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की महानगर इकाई ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए देवी मंदिर चौराहा पर पांच दिवसीय चेतावनी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान न होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।बुधवार को यूकेडी कार्यकर्ता देवी मंदिर चौराहे में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दल की प्रमुख मांगों में मोटर नगर में अधूरे निर्माण का न्यायिक समाधान कर निर्माण कराने, बेस अस्पताल में चिकित्सकों, स्टाफ कर्मचारियों, उपकरणों और दवाइयों की व्यवस्था करने, नगर के वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, पेयजल योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़कों की मरम्मत जल्द कराने, सिडकुल फैक्टरियों में कुशल व अकुशल श्रमिकों को नियमित कार्य दिलाने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने व फुटपाथ का निर्माण कराने, कौड़िया से बुद्धापार्क तक फ्लाईओवर बनाने, फल, सब्जी समेत खाद्यान्न पदार्थों की कीमतें घटाने, बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ यूकेडी नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण, जगदीपक सिंह रावत, सत्यप्रकाश भारद्वाज, महेंद्र सिंह रावत, राजाराम अणथ्वाल, सत्यपाल सिंह नेगी, और हरीशचंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें