फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली पुल के निकट अलकनंदा में दिखाई दिए टायर

Mon, 11 Jan 2016 10:04 PM IST
देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग से करीब छह किमी आगे पाली पुल के निकट अलकनंदा मेें एक वाहन के टायर दिखाई दिए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह वाहन छह माह पहले मूल्यागांव में अलकनंदा में गिरी जीप हो सकती है। इस हादसे मेें महेंद्रा एंड महेंद्रा के तीन कर्मचारी लापता चल रहे हैं। मंगलवार को पुलिस एडीआरएफ की मदद से वाहन को पानी से बाहर निकालेगी। उसके बाद ही वाहन के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

यह बता दे कि 08/09 अगस्त 2015 की रात देवप्रयाग और मूल्यागांव के बीच बदरीनाथ हाईवे पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गई थी। दुर्घटना की जानकारी नौ अगस्त की सुबह मिली थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह वाहन महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी गाजियाबाद का था। इसमें दो इंजीनियर सहित कंपनी के तीन कर्मचारी सवार थे।
कई दिन के तलाशी के बावजूद ना वाहन मिला और ना ही तीनों लोग। इसके बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया था। सोमवार को देवप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि जहां दुर्घटना हुई थी, उससे 200 मीटर नीचे अलकनंदा में किसी वाहन के टायर दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि वाहन छह माह पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप हो सकती है। हालांकि वाहन को पानी से बाहर निकालने के बाद ही स्पष्ट तौर पर बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें