फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल

Tue, 17 Nov 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मार्ग पर भातखाल के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार वन विभाग के दो दैनिक श्रमिक घायल हो गए। इनमें से एक श्रमिक के पैर में गंभीर चोट आने पर उसे कोटद्वार रेफर कर दिया गया। मंगलवार को दुगड्डा से करीब छह किलोमीटर दूर भातखाल के निकट यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार दोनों वन श्रमिक ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बाइक को टक्कर लग गई जिससे ग्राम बांसी निवासी राजेंद्र सिंह (59), ग्राम जोग्याणा निवासी रवींद्र (58) घायल हो गए। पीएचसी में उपचार के बाद राजेंद्र सिंह को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया है। वहीं रवींद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें