फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंतरराज्जीय सांसी गिरोह की दो महिला चाेर गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भीड़ वाले क्षेत्रों में घेरा बनाकर करती थीं चोरी
गत दिनों एक व्यक्ति के बैग से उड़ा लिए थे एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। लोगों के बैग और जेब से रुपये उड़ाने वाली अंतरराज्जीय सांसी गिरोह की दो शातिर महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के बैग से करीब एक लाख 13 हजार की नकदी मिली है। ये महिलाएं अपने सगे-संबंधियों के साथ देश के अलग-अलग कोनों में समूह बनाकर चलाती हैं और रेलवे स्टेशन, बस अड्डे बैंक आदि भीड़ वाले क्षेत्रों में एक घेरा बनाकर चोरी करती थीं।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 11 अगस्त को पदमपुर सुखरो निवासी विपिन नेगी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि सात अगस्त को वह अपनी माताजी के साथ बैंक से पैसे निकालने आया था। उन्होंने बैंक से 1,20,000 रुपये निकाले और एक बैग में रख लिए। इसके बाद वे लालबत्ती चौक पर दवाई लेने के लिए गए और लौटे तो बैग से रुपये गायब मिले। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने आरोपी चमेली बाई निवासी कड़िया (सांसी) राजगढ़ मध्य प्रदेश और मीनाक्षी निवासी ग्राम गुलखेड़ी राजगढ़ मध्य प्रदेश को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चुराई गई रकम में से 1,13,000 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें