फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में मंगलसूत्र चोरी के दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
60 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

चोरी किया गया मंगलसूत्र किया गया बरामद
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को मेरठ निवासी संगम प्रजापति अपने परिवार के साथ सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया था। तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिजनौर की ओर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल दोनों महिलाएं फिर से किसी वारदात के इरादे से सिद्धबली मंदिर की ओर आ रही हैं जिस पर पुलिस ने 25 जुलाई को गुलर पुल के पास स्नेह रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पा रानी, निवासी रामपुरा, थाना धनौरा, जिला अमरोहा और सरोज, निवासी मोहम्मदपुर पट्टी, थाना बछरायूं, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें