फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
कोटद्वार में सुखरो नदी के पास अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते एसडीएम संदीप कुमार। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम संदीप कुमार ने सुखरो नदी में छापा मारा। उन्होंने अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सुखरो नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम संदीप कुमार तहसीलदार विकास अवस्थी के साथ राजस्व कर्मियों और फोर्स को लेकर सुखरो नदी के किनारे पहुंचे। एसडीएम के वाहन को आता देख खननकारियों में भगदड़ मच गई। इस बीच भाग रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को रोकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन अधिकतर तेज रफ्तार से भागने में सफल हो गए। राजस्व कर्मियों ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किसी तरह पकड़ लिया और अवैध खनन से भरे दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को तहसील में लाकर सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें