फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नजीबाबाद के बीच विलंब से चलीं दो पैसेंजर ट्रेनें

Tue, 04 Aug 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच रेल ट्रैक के किनारे रोड़ी डालने के लिए ब्लॉक लिए जाने से दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, दिल्ली से चली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को निर्धारित समय पर कोटद्वार पहुंचाया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद से सुबह 11:35 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए चलने वाली ट्रेन दोपहर 12:10 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन के दोपहर करीब 12:50 बजे कोटद्वार पहुंचने के बाद इंजन बदलकर आंशिक विलंब के साथ वापस नजीबाबाद के लिए रवाना किया जाना संभव नहीं था। दरअसल कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच सिंगल रेल लाइन है।
इस ट्रैक पर दोपहर 12:45 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना होना था। कोटद्वार से पैसेंजर ट्रेन को रवाना कर सनेह रोड स्टेशन पर खड़ा किया गया। जनशताब्दी ट्रेन निर्धारित समय पर कोटद्वार पहुंची जबकि कोटद्वार से पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट विलंब से नजीबाबाद पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें