फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग चोरी के दो और आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भाबर क्षेत्र के घमंडपुर से शटरिंग मैटेरियल चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो वांछित आरोपियों को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 30 मार्च को मवाकोट निवासी मदनमोहन कंडवाल पुत्र बृजमोहन ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने 19 मार्च को अज्ञात लोगों द्वारा उनके घमंडपुर स्टोर में रखे लोहे के 60 फर्में चोरी करने की बात कही थी। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई। मामले का भंडाफोड़ करते हुए 25 मई को चोरी के आरोपी इसरार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी में उसके साथ चार अन्य लोगों को शामिल होने की जानकारी दी। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआई सतेंद्र भंडारी और एसआई कमलेश शर्मा के साथ पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम ने 14 जुलाई को वांछित चल रहे आरोपी मो. रिजाज और मो. शाहिद निवासी ग्राम देहरा, थाना धोलाना हापुड़ (यूपी) को उनके हापुड़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य फरार चल रहे आरोपी अनीश और परवेश की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें