फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन, दो बैठक, भड़के जनप्रतिनिधि

Thu, 03 Dec 2015 06:25 PM IST
धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा विकासखंड में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व निर्धारित रोस्टर के  अनुसार आगामी 9 दिसंबर को बीडीसी बैठक होनी है। इसके बावजूद पौड़ी में जिला योजना की बैठक भी 9 दिसंबर को ही रख दी गई है। इस वजह से बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन


नैनीडांडा में पिछली बीडीसी बैठक के दिन भी जिला योजना की बैठक रख दी गई थी जिसके  कारण जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त कर बैठक का बहिष्कार कर दिया था। ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा रश्मि पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष ललित पटवाल ने इस बात पर  नाराजगी जताई है कि जिला योजना की बैठक को नैनीडांडा में पूर्व निर्धारित  बीडीसी बैठक के दिन ही क्यों आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें