फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो युवकों पर कातिलाना हमला, तहरीर

Wed, 06 Jan 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईएल रोड पर बुधवार शाम कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर दो युवकों पर कातिलाना हमला कर दिया। मौके पर चीखपुकार मच गई। पड़ोसियों के शोर मचाने पर हमलावर युवक भाग खड़े हुए। हमलावर युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की। महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 हमलावर युवक सत्तारूढ़ दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव में देर शाम तक मुकदमा कायम नहीं हो सका था। उधर, हमलावर पक्ष की ओर से देर शाम को क्रास तहरीर दिए जाने की बात चल रही थी। देर रात तक दोनों पक्षों से जुड़े लोगों का थाने में जमघट लगा रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीईएल रोड पर कौड़िया के पास सागर तिवारी की कार से एक युवक की बाइक टकरा गई। जिस पर दोनों पक्षों ने आपस में नुकसान की भरपाई की बात कर समझौता कर लिया। यह मामला निपटा ही था कि तभी सागर तिवारी के घर दस से पंद्रह युवक आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


 महिला सरोज तिवारी ने पुलिस को बताया कि दर्जनभर युवकों ने उनके घर के अंदर घुसकर ईट, धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। जिसमें सागर तिवारी और उसका दोस्त भारत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करा लिया है। देर रात तक सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोग मामले को निपटाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते दिखे।

उधर, शहर में बढ़ती गुंडागदी पर शहरवासियों ने चिंता जताई है। पुलिस को यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ में सिगड्डी स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में हुए पूर्व का विवाद है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


फोटो

शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें