कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा के 25 जून को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो व महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 19 जून को नामांकन पत्र की वापसी दोपहर 2:00 बजे तक हो सकेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पर सुबोध गर्ग और अरविंद बंसल ने नामाकंन कराया। महामंत्री पद पर अमित कुमार, अमिताभ अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल और सुमित कुमार ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रसाद जिंदल, संदीप अ्ग्रवाल ने नामांकन कराया। उन्होंने बताया कि 25 जून को सुबह 8:00 बजे से सांय तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। संवाद