फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में 120 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कौड़िया रेलवे फाटक से कौड़िया कैंप की ओर मजार गेट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। तलाशी के दौरान धनपुरा, पथरी जनपद हरिद्वार निवासी सोहेल व साहिब के कब्जे से 60-60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें