फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एआई कैमरों की मदद से खैर का पेड़ काटते दो आरोपी पकड़े

Sat, 03 Oct 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एआई कैमरों की मदद से वनकर्मियों ने खैर का हरा पेड़ काट रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से आरा, कुल्हाड़ी, 12 बोर के दो कारतूस और एक कार बरामद कर जब्त की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार तीन अक्तूबर की रात सोनानदी रेंज की कालागढ़ पश्चिमी बीट में वन आरक्षी दिनेश सिंह गुसाईं के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। एआई कैमरों की मदद से नलकट्टा कक्ष संख्या सात में कंडी सीमा के पास पांच लोग खैर का हरा पेड़ काटते दिखाई दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर मडैया हट्टू, बाजपुर निवासी दलजीत सिंह और अजय को पकड़ लिया। वहीं विशाल निवासी रामपुर काजी, केलाखेड़ा, बाजपुर, अंग्रेज सिंह और सन्नी सिंह निवासी खदरी, बढ़ापुर, बिजनौर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप वन संरक्षक तरुण एस. ने बताया कि वन क्षेत्रों में एआई और आईपी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इससे अवैध कटान और अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने अभियान में शामिल वनकर्मियों की सराहना करते हुए कंडी सीमा से लगे क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें