कोट महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हो गया। लोकगायक किशन महिपाल के ‘स्याली बम्पाली त्वै मिलणु ओलू स्याली... नीती गमसाली’ और लोकगायिका संगीता ढौंढियाल ‘चंदना मेेरा पहाड़ ऐई ...’ आदि सुपरहिट लोकगीतों को सुनकर लोग झूमने लगे। जितेंद्र चौहान ने भी अपनी आवाज के जादू से खूब रंग जमाया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पद्मेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, कोट महोत्सव समिति की अध्यक्ष चांदनी रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख नवल किशोर, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, वीरेंद्र खंकरियाल, बुद्धिबल्लभ पंत आदि थे। संचालन गणेश खुगशाल ने किया।