फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नलकूप की मोटर फुंकी, ग्रास्टनगंज क्षेत्र में गहराया पिछले दो दिनों से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज क्षेत्र में नलकूप की मोटर फुंकने से पिछले दो दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। सर्दी के इस मौसम में पानी की व्यवस्था करना क्षेत्रवासियों के लिए चुनौती बना है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से नलकूप की मोटर की जल्द मरम्मत करा पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रास्टनगंज निवासी राजेश थपलियाल, जय प्रकाश ध्यानी, संजय रावत, रतन सिंह भंडारी, गंगा राम देवरानी, बीएल धस्माना, जावेद अख्तर, मोहम्मद अबास ने बताया कि नलकूप फुंकने के कारण क्षेत्र में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। आरोप लगाते हुए कहा कि जल संस्थान का ग्रास्टनगंज स्थित नलकूप भगवान भरोसे पर चल रहा है। यहां न कोई ऑपरेटर है और न ही कोई चौकीदार। यह नलकूप आए दिन खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या अब आम हो गई है। कहा कि पेयजल की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सर्दी के इस मौसम में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन पंप खराब होने से क्षेत्रवासियों में जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।

उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व नलकूप की मोटर फूंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सोमवार सुबह तक नलकूप की मरम्मत करा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें