राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली-कोटद्वार के बीच मल्ला सतपुली के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष सतपुली अजीत डबराल ने बताया कि शुक्रवार रात को एक ट्रक कोटद्वार से पाबौ जा रहा था। करीब दस बजे रात को सतपुली मल्ली वन विभाग गेस्ट हाउस के मोड पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस ने ट्रक की पड़ताल की, जिसमें ट्रक चालक मौके पर मृत मिला। उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त नवीन (20) पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम कठूड बड़ा, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। सड़क पर पलटे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जेसीबी की मदद से किनारे कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया।