कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली में बृहस्पतिवार सुबह बकरियों से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे उसमें ले जाई जा रही 15 बकरियों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि ट्रक 130 बकरियों को लेकर हरियाणा से पौड़ी जा रहा था। इस बीच हाईवे पर विकास मोहल्ला चंद्रीबैंड के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गया। बकरियों को हरियाणा के हिसार से पौड़ी, पाबौ और चौबट्टाखाल ले जाया जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सीधा करवाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।