फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आबादी के बीच हाईवे बनाए जाने से भड़के सनेह क्षेत्र के लोग, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच प्रस्तावित बाईपास से भड़के लोगों ने शासन और प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया। बाईपास सत्यापन के दौरान जब संयुक्त टीम यहां पहुंची तो स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने शासन-प्रशासन पर क्षेत्रवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रभावित परिवारों ने एलाइनमेंट बदलते हुए नदी किनारे या जंगलात की भूमि से होते हुए बाईपास निर्माण कराने की मांग की ताकि लोगों का कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन

लालपानी निवासी भवन स्वामी पूरण सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनभर की कमाई से लालपानी में एक बीघा भूमि खरीदकर दो मंजिला भवन बनाया। प्राधिकरण में दर्ज आपत्ति पर उन्हें जानकारी दी गई कि हाईवे नाथूपुर क्षेत्र में बनाया जा रहा है लेकिन अब हाईवे का निर्माण लालपानी क्षेत्र में किया जा रहा है। नाथूपुर निवासी चतर सिंह, गोविंद सिंह, सुभाष, राम सिंह, निसार अहमद, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश विनोद आदि का कहना है कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर किसी तरह पट्टे की जमीनें खरीदकर अपने लिए आशियाने बनाए हैं यदि उनके आशियाने उजड़ते हैं तो सरकार की ओर से उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा और उनके परिवार बेघर हो जाएंगे। कहा कि नदी के किनारे सड़क के साथ ही तटीय इलाके की जमीन को छोड़कर हाईवे को आबादी के बीच बनाया जाना गलत है। उन्होंने एलाइनमेंट को बदलने की मांग उठाई है। वहीं तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि लोगों की मांग को उच्चाधिकारियों को बता दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सनेह क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन हाईवे बाईपास के सत्यापन के लिए विभागीय कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बाईपास के लिए तय एलाइनमेंट के बीच आ रहे पेड़, भवन और लोगों की जमीनों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोनिवि दुगड्डा, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग और पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सनेह क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर से गुलर पुल के बीच एवं लालपानी में सत्यापन अभियान चलाया। टीम ने बाईपास निर्माण में आ रहे पेड़, भवन और लोगों की जमीनों का सत्यापन किया। बाईपास के लिए प्रस्तावित एलाइनमेंट में कई मकान आ रहे हैं। वहीं तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि दूसरे दिन बिशनपुर से गूलर पुल तक सत्यापन का कार्य किया गया। इसके अलावा नाथूपुर में छूटे एक भवन, भूमि और पेड़ों का सत्यापन भी किया गया। सत्यापन की कार्रवाई पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें