फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जलभराव से परेशान लालपुर के लोगों ने एसडीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लालपुर क्षेत्र में जलभराव से परेशान लोगों ने समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी को साैंपे ज्ञापन में लालपुर निवासी कैलाश चंद्र खंतवाल, देवेंद्र सिंह ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से लालपुर घराट तक मुख्य सिंचाई नहर है। नहर में कचरा भर जाने के कारण पूरा पानी लालपुर की ओर आ जाता है। पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस जाता है। जिसके कारण लोगों को परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वन विभाग से जंगल से आने वाले नाले पर जाल लगाने की मांग की गई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से सिंचाई नहर में जाल लगाने के लिए वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें