फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मार्शल आर्ट में त्रिशा ने जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 04 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल की छात्रा त्रिशा ने मार्शल आर्ट की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने स्क्वाय और एरो स्क्वाय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। स्क्वाय एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से एक नवंबर को रुद्रपुर में उत्तराखंड राज्यस्तरीय स्क्वाय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में त्रिशा ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी और शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी ने उसे सम्मानित कर बधाई दी। प्रधानाचार्या कविता रावत और उप प्रधानाचार्या रेखा देवी ने भी त्रिशा की सफलता पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें