फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
लैंसडौन कोतवाली में आयोजित स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकार? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पुलिस की ओर से विभिन्न थानों में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए देशभर के पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कोटद्वार कोतवाली में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में एएसपी कोटद्वार मनीषा जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। बताया कि 17 फरवरी 2021 में रैणी चमोली में ग्लेशियर टूटने से ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और बलवीर सिंह शहीद हो गए थे। वहीं 31 दिसंबर 2020 में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में पौड़ी गढ़वाल के आरक्षी जितेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। इसी तरह पूरे देेश में ड्यूटी के दौरान 377 पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं। आज पूरे देश की पुलिस फोर्स शहीदों को नमन कर रही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शहीदों की शहादत को ध्यान में रखते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी पूरी करने की अपील की। इस दौरान कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह, एसओजी निरीक्षक विजय सिंह मौजूद थे। उधर, लैंसडौन में कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद, महिला उपनिरीक्षक रचना समेत समस्त पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें