फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Apr 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद व पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने आजाद हिंद फौज दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को सराहा। मालगोदाम रोड स्थित जनरल बिपिन रावत पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद फौज के सिपाहियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर सेनि सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह रावत, सेनि कैप्टन हसवंत बिष्ट, सचिव हरीश खुगशाल, सेनि कैप्टन गजेंद्र धस्माना आदि मौजूद रहे। उधर, अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पीए रहे कोटद्वार निवासी कर्नल बुद्धि सिंह रावत, कर्नल पितृशरण रतूड़ी, लेफ्टिनेंट कर्नल मुरली सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को सराहा। मौके पर गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, हरीश खुगशाल, संजय असवाल, विरेंद्र रावत, दलवीर सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें