फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्तरीय बाक्सिंग पुरुष (उदीयमान खिलाड़ी) प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 फरवरी को पिथौरागढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पौड़ी गढ़वाल जिले की टीम का चयन ट्रायल 22 फरवरी को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में दस बजे से शुरू होगा। प्रभारी उपक्रीड़ा अधिकारी संदीप कुमार डुकलान ने बताया कि चयन में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को जन्म तिथि के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। 72 घंटे पहले की कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट भी जमा करवानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें