कोटद्वार। पौड़ी हाईवे पर शुक्रवार शाम को कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पांचवें मील के पास पहाड़ी से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा व एक पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर एनएच प्रशासन ने पेड़ कटवाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। इस दौरान हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे आवाजाही बाधित रही। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पांचवें मील स्थित एक ढाबे के पास शुक्रवार शाम चार बजे के करीब पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने के साथ ही एक पेड़ गिर गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। हाईवे बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर एनएच प्रशासन की जेसीबी मौके पर पहुंची। पहले पेड़ को काटकर एक ओर किया गया, इसके बाद जेसीबी से मलबे की सफाई कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई। इस दौरान मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे आवाजाही बाधित रही।