फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्टेट हाईवे पर गिरा पेड़, आधे घंटे आवाजाही प्रभावित रही

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर दुगड्डा और सेंधीखाल के बीच मंगलवार अपराह्न एक पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पर करीब आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान दुगड्डा की ओर आ रही कार के एक हिस्से पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई पीएस नेगी ने बताया कि मंगलवार अपराह्न दुगड्डा से करीब दो किमी दूर आजाद पार्क के पास एक पेड़ 11 केवी विद्युत लाइन को तोड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से अवरोध हटाकर जाम में फंसे वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया।
पेड़ की चपेट में आने से एक कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता कमल रावत ने बताया कि पेड़ गिरने से ब्लाॅक मुख्यालय, साझासैंण, नाथूपुर, मोड़ाखाल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें