फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निजी कारों के व्यावसायिक संचालन पर परिवहन विभाग की नजर

Sat, 05 Sep 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप में उपयोग करने के बढ़ रहे हैं। इससे आमजन को सस्ती एवं सुलभ परिवहन सुविधा तो उपलब्ध हुई है, लेकिन सरकार के राजस्व को चूना भी लग रहा है। परिवहन विभाग आकस्मिक चेकिंग कर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों के कई कार स्वामी एक व्यावसायिक एप की आड़ में और व्यक्तिगत संपर्कों के आधार पर निजी कार का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। कौड़िया क्षेत्र, तीलू रौतेली चौक से झंडा चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आसपास इन व्यावसायिक वाहनों की कतार नजर आती है। हालांकि नजर में आने से बचने के लिए संपर्क मार्गों से यात्रियों को ले जाया जा रहा है।
रोडवेज डिपो के बाहर से निजी कार में सवारियों को बैठाने का आए दिन रोडवेजकर्मियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। तीन दिन पहले ही रोडवेज के चालकों-परिचालकों ने हंगामा करते हुए एक कार में सवार लोगों को कार से बाहर निकालकर कार को रवाना किया था।
विज्ञापन

इसी तरह यात्रियों के इंतजार में सार्वजनिक जगह पर खड़ी कार के यातायात पुलिस की नजर में आने के बाद यह मामला अब परिवहन विभाग तक पहुंच चुका है। विभाग की टीमें रूट पर गश्त के दौरान तो चेकिंग कर ही रही है, अब कौड़िया, रेलवे रोड, बदरीनाथ मार्ग समेत कुछ प्रमुख मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें