कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित तीन दिवसीय स्वरोजगार कार्यशाला का समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतिभागियों को फल प्रसंस्करण, कुकिंग एवं बेकरी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन खाद्य विज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह असवाल ने फल प्रसंस्करण, कुकिंग और बेकरी की जानकारी दी। मंच अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ दुगड्डा बीडी रतूड़ी और विशिष्ट अतिथि पूर्व बीडीओ सत्य प्रकाश भारद्वाज रहे। संचालन महासचिव एसडी गौड़ ने किया। इस दौरान सत्येंद्र खुगशाल, शिव प्रकाश कुकरेती, सुरेश डबराल, आरपी पंत, विद्या नवानी, रोशनी नैथानी, सरोज देवरानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।