फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों से काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते 10 दिन बाद भी काशीपुर-बुआखाल हाईवे को बड़े वाहनों के लिए नहीं खोला जा सका है। सड़क निर्माण में सुस्ती पर क्षेत्रवासियों में विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने शीघ्र बसों के लिए सड़क नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

23 फरवरी को बीरोंखाल क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर दीवाखाल से दो किमी. आगे सड़क का पुश्ता ढहने से सड़क टूट गई थी। मार्ग पर छोटे वाहन बमुश्किल हो रही है जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। तब से मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को मनमाना किराया देकर छोटे वाहनों से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान हेमंत कुमार, शाकंबर सिंह, बसंती देवी, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह और मनवर सिंह ने लोनिवि पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा गया कि विभाग की लापरवाही के चलते 10 दिनों से हाईवे बंद है। दिल्ली, रामनगर, हल्द्वानी, देहरादून और मुरादाबाद से बस सेवाएं ठप हैं, जिसके कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय के साथ ही अतिरिक्त धनराशि देकर छोटे वाहनों से जाना पड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र सड़क की मरम्मत कर हाईवे आवागमन के लिए खोलने की मांग की। उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप लखेड़ा ने बताया कि पुश्ता बनाने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें