फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाईवे पर नाला निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

Sun, 31 May 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडाचौक क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के चलते रविवार को पौड़ी नेशनल हाईवे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन

झंडाचौक के समीप नाला चोक होने के कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम की ओर से करीब छह लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
रविवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। निर्माण कार्य के चलते सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर करीब 12 बजे जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने मॉडल मांटेसरी स्कूल के समीप से रूट डायवर्ट कर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले वाहनों को पुराना सिद्धबली मार्ग और बस अड्डा होते हुए लालबत्ती चौराहे से हाईवे पर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें