फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे रोड पर लगा जाम, राहगीर परेशान

Tue, 20 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। विजयदशमी पर्व पर पुलिस बल दशहरा मेला स्थल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में व्यस्त रहा जिससे शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनाती न के बराबर रही। ऐसे में रोडवेज बसों को यात्री न मिलने के कारण अतिरिक्त समय तक सड़क पर ही खड़ा रखा गया।
विज्ञापन

नया भवन बनने और सामने का क्षेत्र समतल होने के बावजूद रोडवेज बसें डिपो के बाहर सड़क से ही संचालित हो रही हैं। मंगलवार सुबह चार रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े होने से वाहन रेंगते रहे और दोपहर में यूपी रोडवेज व जीएमओयू बसों के एक साथ पहुंचने तथा प्राइवेट वाहनों की कतार लगने से रेलवे रोड पर जाम लग गया। मौके पर पुलिसकर्मी न होने से राहगीर काफी देर तक परेशान रहे और बसों को हटाने के बाद ही जाम खुला। वहीं, यातायात दबाव बढ़ने के कारण झंडा चौक और तीलू रौतेली चौक क्षेत्र में भी रुक-रुककर जाम लगता रहा जबकि दशहरा मेला मार्ग पर पुलिस की सतर्कता से वहां पूरी तरह जाम मुक्त व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें