फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सदर बाजार मार्ग पर निर्माण कार्य अधूरा होने से व्यापारियों में रोष

Sat, 10 Jan 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। सदर बाजार मार्ग पर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से नाराज व्यापार मंडल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मार्ग निर्माण का कार्य धीमी गति से चलने से व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से अवगत कराया। व्यापार मंडल के संरक्षक गंभीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता ने कहा कि सदर बाजार मार्ग का कार्य लंबे समय से चल रहा है। मार्ग पर बहुत समय से जगह-जगह रेत, बजरी पड़ी हुई है। सड़क का कार्य धीमी गति से चल रहा है। व्यापारियों ने मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें