कोटद्वार। स्वामी राम साधक ग्राम ध्यान मंदिरम ट्रस्ट वीरपुर खुर्द ऋषिकेश की ओर से पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज कुटियाखाल के 118 छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट, जूते और मौजे वितरित किए गए। विद्यालय में आयोजित समारोह में ट्रस्ट के भूपेंद्र भंडारी, सुरेंद्र गौड़ व सुरेश कुमार ने विद्यालय के बच्चों को सामग्री वितरित की। प्रधानाचार्य विजय लिंगवाल ने सहयोग के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सबजीत भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष दीवार सिंह समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।