फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुगड्डा में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही, चूनाधारा में लग रहा जाम

Sat, 20 Jun 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर पहुंच रहे सैलानी, संकरी सड़क और वाहनों के रुकने से बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। काफी समय से बारिश नहीं होने और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी लैंसडौन और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। शनिवार को चूनाधारा में जाम की स्थिति बनी रही।
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक निकटवर्ती एवं सुरक्षित पर्यटन स्थल लैंसडौन की शांत वादियों में सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं। इसके चलते कोटद्वार-लैंसडौन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में लगातार इजाफा हो रहा है। लैंसडौन जाने वाले अधिकांश पर्यटक चूनाधारा में प्राकृतिक झरने से निकलने वाले शीतल पेयजल का आनंद लेने के लिए रुकते हैं।
विज्ञापन

सीमित स्थान और संकरी सड़क होने के कारण यहां वाहनों के रुकने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और अवकाश के दिनों में चूनाधारा क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे कई बार लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्गा देवी मंदिर, चूनाधारा और नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें