फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा रैली

Thu, 13 Aug 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोटद्वार, दुगड्डा, धुमाकोट और लैंसडौन सहित कई क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं।कालागढ़ में क्षेत्रीय विधायक व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, उमेश त्रिपाठी व संयोजक सुरेंद्र आर्य के नेतृत्व में नजीबाबाद रोड से मालवीय उद्यान तक तिरंगा रैली निकाली गई। कोटद्वार की तिरंगा यात्रा में 150 फुट से अधिक लंबा विशाल तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दुगड्डा के पौखाल में ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी और भाजपा पौखाल मंडल अध्यक्ष आशीष काला की अगुवाई में रैली निकली।
सतपुली। कमलपुर संगलाकोटी में जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने इस राष्ट्रीय उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, लैंसडौन में आर्मी पब्लिक स्कूल के 156 विद्यार्थियों ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। रैली के समापन पर प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि तिरंगा हमारे वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें