फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में मिला बाघिन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपवन प्रभाग की ढेला रेंज के जंगल में एक बाघिन की मौत का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग के मुताबिक बाघिन की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई है। बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित है।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी संदीप गिरी ने बताया कि शनिवार शाम को ढेला रेंज के कक्ष संख्या दो के घने जंगलों मेें वन कर्मी गश्त पर थे। उन्होंने एक झाड़ी के अंदर बाघिन का शव देखा और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। शनिवार को रात होने के कारण रविवार सुबह जंगल के अंदर से बाघिन का शव बरामद किया गया। बताया कि बाघिन की आयु लगभग चार से पांच वर्ष के बीच है। उसके मुंह पर घाव के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आस पास में ही बाघ को देखा भी गया है। इससे माना जा रहा है कि बाघिन की मौत आपसी संघर्ष हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें