कोटद्वार। भलगांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर मारपीट और गाली गलौच करने और जबरन पचास हजार वसूलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। भलगांव निवासी राजेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह अपने कार्य से बलभद्रपुर स्थित एक गोदाम में गए हुए थे। इस दौरान मोटर साइकिल से वहां पहुंचे तीन युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पैसा न होने पर उसने दुकानदार सुरेंद्र सिंह नेगी से पचास हजार लेकर आरोपियों को दिए। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।